{"_id":"64665889fa08a8d310048cf2","slug":"una-news-blood-donation-camp-una-news-c-19-1-156231-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मंदली में 20 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मंदली में 20 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली स्कूल में वीरवार को प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल तरसेम राणा ने मुख्यातिथि शिरकत की। तरसेम राणा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। हम रक्तदान से किसी को जीवनदान दे सकते हैं।
इस मौके पर एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार ने स्वयंसेवियों को आने वाले जीवन में रक्तदान पर जागरूक किया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान दिया। इसमें स्कूल स्टाफ और अन्य लोग शामिल रहे। शिविर में अंजना कुमारी, सुदर्शना देवी ,राजकुमार, विप्लव ठाकुर, जसवंत सिंह और ब्रह्म दास ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में जिला ऊना स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाॅ. स्वाति चब्बा, एसएलटी नीलम कुमारी, लैब तकनीशियन नीरज, सत्यपाल, हरविंदर सिंह, प्रवक्ता सुनील मेहता और चंदन बाला सहित अन्य रहे। संवाद