फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news,ABVP protested against fund collection of private schools

निजी स्कूलों की फंड वसूली का एबीवीपी ने किया विरोध

Fri, 12 Feb 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
una news,ABVP protested against fund collection of private schools
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई अंब ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से स्कूल फीस के अतिरिक्त अन्य फंड लेने का विरोध किया है। इसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंब के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गौरव ने बताया कि उपमंडल अंब के कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों से फंड वसूलना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी के समय में अधिकतर अभिभावक अपने व्यवसाय को लेकर परेशानी में रहे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा अब हफ्ते में तीन दिन लगने वाली बच्चों की क्लास में भी स्कूल फीस के अलावा अन्य के प्रकार से फंड जोड़ कर अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है। बच्चों के पेपर चेक करने के लिए भी अभिभावकों से 800 से लेकर 1400 रुपये तक की मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि ट्यूशन फीस के अलावा अभिभावकों से कोई अन्य शुल्क न लिया जाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सरकार इस मुद्दे की ओर जल्द कड़ा निर्णय ले। इसके अलावा अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई शुल्क न लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस मसले पर उचित कार्रवाई न की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष अंब अतुल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राशि, पलक, पुनीत, दीपक, अभिषेक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed