फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound machines will be installed in two hospitals of subdivision Bangana

Una News: उपमंडल बंगाणा के दो अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines will be installed in two hospitals of subdivision Bangana
टेंडर प्रक्रिया शुरू, 35 पंचायतों के बाशिंदों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

मरीज को नहीं करना पड़ेगा जिला मुख्यालय का रुख
समय और धन भी बचेगा, निजी लैब में अल्ट्रसाउंड के 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए निजी लैब और जिला मुख्यालय ऊना का रुख नहीं करना पड़ेगा। समय और धन भी बचेगा।
क्षेत्र की करीब 35 पंचायतों के बाशिंदों को इसका लाभ मिलेगा। उपमंडल बंगाणा के दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी बंगाणा और थानाकलां अस्पताल पर ही निर्भर हैं। ऐसे में इन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के दो प्रमुख अस्पतालों में वर्तमान में अल्ट्रसाउंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी लैब में एक अल्ट्रसाउंड के 1000 से 1500 रुपये तक के दाम वसूले जाते हैं। जबकि, सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है। क्षेत्र के अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड की मशीन न होने से महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार बंगाणा व थानाकलां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग काफी समय से उठ रही है। गर्भवती महिलाओं को 32 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय अधिक लगने के साथ-साथ आर्थिक रूप से उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब नागरिक अस्पताल बंगाणा व थानाकलां में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन

कोट्स
नागरिक अस्पताल बंगाणा और थानाकलां में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही मशीनाें को स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेश शर्मा, स्वास्थ्य खंड अधिकारी, थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed