फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound machine will be installed in Bangana with the help of Maa Chintpurni Trust

Una News: मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट की मदद से बंगाणा में स्थापित होगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine will be installed in Bangana with the help of Maa Chintpurni Trust
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसे लेकर स्वास्थ्य खंड अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थापित होने वाली अल्ट्रासाउंड मशीन को मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट से बजट मुहैया करवाया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र की करीब 35 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल बंगाणा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसे लेकर बीते दिनों स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बंगाणा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग काफी समय से उठ रही है। इसे लेकर अब धरातल पर कार्य होना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीजों को 32 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय अधिक लगने के साथ-साथ आर्थिक रूप से उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इसेे लेकर माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट की तरफ से बजट मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही मशीन स्थापित करने के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डॉ. नरेश शर्मा, स्वास्थ्य खंड अधिकारी, थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed