फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound machine could not be installed in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में स्थापित नहीं हो पाई अल्ट्रासाउंड मशीन

Sat, 07 Sep 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine could not be installed in Amb Hospital
मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब का करना पड़ रहा रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रशासन के सुस्त रवैये के चलते नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। इस मशीन के लिए चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट से करीब 56 लाख रुपये का बजट भी मंजूर हो चुका है, लेकिन मशीन की खरीददारी के लिए अभी प्रक्रिया ही शुरू नहीं पाई है।
अस्पताल में नई मशीन लगाने के लिए करीब एक साल से प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में लोगों को 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल या निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल अंब में बीते वर्ष गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद मशीन खराब होने के चलते इस सुविधा को बंद कर दिया गया। इसे लेकर अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। खास बात यह है कि इस नई मशीन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को नहीं, बल्कि अन्य मरीजों को भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलनी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उक्त मशीन की खरीद के लिए अभी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे मरीजों को निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल अंब के अधीन 45 से अधिक ग्राम पंचायत और नगर पंचायत अंब के स्वास्थ्य का भी जिम्मा है। ऐसे में लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला मुख्यालय के लिए करीब 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के बजट मंजूर होने का एकपत्र प्रशासन की तरफ से मिला था। इसके बाद आगामी प्रक्रिया जिला प्रशासन की तरफ से की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव गर्ग, खंड विकास अधिकारी, अंब

कोट्स
यह मामला मेरे ध्यान में आया है। इसे लेकर जल्द आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed