फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility will soon be available in Bangana and Thanakalan

Una News: बंगाणा और थानाकलां में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sun, 15 Mar 2026 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will soon be available in Bangana and Thanakalan
मरीज इस माह के अंत तक उठा सकेंगे लाभ
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बंगाणा और थानाकलां अस्पतालों में इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित हो जाएंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से मशीनों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगामी दिनों में दोनों अस्पतालों में मशीनें स्थापित हो जाएंगी। क्षेत्रवासियों की यह मांग काफी समय से चली आ रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। क्षेत्र के हजारों लोगाें को सुविधा का लाभ मिलेगा।
उपमंडल बंगाणा के लोगों को जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित हो जाएंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां और नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिल जाएगी। इससे महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए क्षेत्रीय अस्पताल या निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। सोनोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण पहले ही चिकित्सक को दिया जा चुका है। बीते दिनों बंगाणा अस्पताल में सिविल सप्लाई का दवा केंद्र भी खोला गया है। अब इस माह के अंत तक दो बड़े अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिलना भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अल्ट्रसाउंड के लिए दिन होंगे निर्धारित
अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित होने के बाद दोनों अस्पतालों में टेस्ट के लिए तीन दिन तय किए जाएंगे। वर्तमान में क्षेत्र में एक ही सोनोलॉजिस्ट होने के चलते यह व्यवस्था बनाई जाएगी। विभाग ने उच्च अधिकारियों को एक अतिरिक्त सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए मांग उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल बंगाणा और थानाकलां में इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।
डॉ. अशोक दरोच, कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed