फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths were beaten up and accused of using casteist words.

Una News: दो युवकों से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Tue, 28 Oct 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up and accused of using casteist words.
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अजय कुमार निवासी गांव कैहलवीं, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर को वह अपने भाई अंकुश कुमार के साथ बाजार से बंगाणा अस्पताल की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक निजी अस्पताल के पास कार चालक दीपू निवासी दनोह, तहसील बंगाणा, और उसके दो साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि पहले तुम लोग बच गए थे, अब नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आरोपी दीपू ने गाड़ी में रखी हॉकी निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जब वे वहां से जाने लगे तो एक काले रंग की आल्टो कार आई, जिसमें से दो व्यक्ति उतरे और उनमें से एक ने अंकुश के सिर पर कड़े से वार किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed