फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths of Gram Panchayat Chowkimaniyar returned safely from Mani Mahesh Yatra

Una News: ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के दो युवक मणिमहेश यात्रा से सकुशल लौटे

Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths of Gram Panchayat Chowkimaniyar returned safely from Mani Mahesh Yatra
बोले- बरसात की कठिनाइयों के साथ यात्रियों से की जा रही लूट-खसोट
विज्ञापन

20 रुपये की पानी की बोतल 50 रुपये और एक-दो किलोमीटर की दूरी के बसूले जा रहे 300 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के दो युवक शमी कुमार और हिमांशु चड्ढा दस दिन बाद मणिमहेश यात्रा से सुरक्षित घर लौट आए। लगातार खराब मौसम, बंद रास्तों और नेटवर्क समस्या के कारण उनके परिजन गहरी चिंता में थे। जैसे ही युवकों के लौटने की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में राहत की लहर दौड़ गई। यात्रा के दौरान कई दिनों तक युवकों से कोई संपर्क न होने पर घरवाले बेचैन हो उठे थे। माता-पिता दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे रहते और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते। गांववासी भी परिवार की व्याकुलता में बराबर के सहभागी बने रहे। आखिरकार दोनों युवक कठिन रास्तों को पार करते हुए किसी तरह चंबा पहुंचे और वहीं से परिजनों को फोन कर अपनी कुशलता की सूचना दी। अगले ही दिन जब वे चौकीमन्यार लौटे तो परिजनों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया और भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़े। मां ने कांपते स्वर में कहा-बस भगवान का शुक्र है कि मेरे बेटे सकुशल लौट आए। घर लौटने के बाद युवकों ने यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक कठिनाइयों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को लूट-खसोट और अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ रहा है। 20 रुपये की पानी की बोतल 50 रुपये में बेची जा रही है, वहीं एक-दो किलोमीटर की दूरी के लिए 300 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम भी मनमाने ढंग से तय किए गए हैं। युवकों ने कहा कि धार्मिक यात्रा आस्था का प्रतीक है, न कि शोषण का माध्यम। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और वस्तुओं के दाम तय किए जाएं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ और शोषण के यात्रा कर सकें। गांववासियों ने भी कहा कि मणिमहेश यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सहज माहौल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed