{"_id":"68273b7f5a95dd8868070d48","slug":"two-youths-arrested-with-60-grams-of-chitta-and-drug-money-worth-rs-5100-una-news-c-93-1-ssml1047-153896-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 60 ग्राम चिट्टा और 5100 रुपये की ड्रग मनी के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 60 ग्राम चिट्टा और 5100 रुपये की ड्रग मनी के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नंगल पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस ने 60 ग्राम चिट्टा और 5100 रुपये ड्रग मनी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गुरनाम मोजोवाल और सागर नंगल के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुलवीर सिंह ने बताया कि नंगल पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि दो युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर अमृतसर से चिट्टा लेकर आ रहे हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर नंगल पुलिस ने एएसआई केशव कुमार और एएसआई मदनलाल के नेतृत्व में पीएनएफसी चौक के निकट नाका लगा दोनों एक्टिवा सवार युवकों की तलाशी ली। इस दौरान एक्टिवा की डिग्गी में छुपा कर रखा 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तलाशी लेने पर 5100 रुपये ड्रग मनी के तौर पर बरामद की गई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर और गहनता से जांच की जाएगी कि आखिर यह चिट्टा कहां से लेकर आए और किसे सप्लाई की जानी थी। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों युवकों पर पहले भी नशा तस्करी सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं।