{"_id":"68b043a8718daada8e0549e6","slug":"two-women-from-amb-did-not-return-from-mani-mahesh-yatra-una-news-c-93-1-una1002-163710-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मणिमहेश यात्रा से नहीं लौटीं अंब की दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मणिमहेश यात्रा से नहीं लौटीं अंब की दो महिलाएं
विज्ञापन
परिजनों ने प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चौआर से मणिमहेश यात्रा पर गईं दो महिलाएं लापता हो गई हैं। आठ अन्य महिलाओं के साथ यात्रा पर गईं जीवन ज्योति और बबली शर्मा अब तक बेस कैंप नहीं लौटीं। परिजनों ने प्रदेश सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। जीवन ज्योति के पति दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को चंबा में भारी बारिश और भूस्खलन की खबरें मिलने पर उन्होंने रविवार को ड्राइवर सुखदेव से फोन पर बात की। ड्राइवर ने बताया कि अन्य सवारियां सुरक्षित लौट आईं, लेकिन जीवन ज्योति और बबली का कोई पता नहीं चल पाया। दीपेंद्र ने कहा कि इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन पर संपर्क किया, मगर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें चंबा जिला में तैनात एक पुलिस अधिकारी का नंबर दिया गया। वहां से पता चला कि भरमौर क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के चलते नेटवर्क सिस्टम ध्वस्त हो गया है। इसी वजह से यात्रियों से संपर्क संभव नहीं हो पा रहा। दीपेंद्र ने इस संबंध में विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से भी मदद की गुहार लगाई है। परिजन लगातार रो-रोकर सरकार और प्रशासन से दोनों महिलाओं को जल्द तलाशने की मांग कर रहे हैं।