फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two vehicles collide on NH in Bhaira, no casualties

Una News: भैरा में एनएच पर दो वाहनों की टक्कर, कोई हताहत नहीं

Thu, 15 Jan 2026 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide on NH in Bhaira, no casualties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के भैरा क्षेत्र में चंडीगढ़–धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सौभाग्यवश इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन अंब से घरेलू सामान लेकर भैरा की ओर जा रहा था। जैसे ही पिकअप चालक भैरा में सड़क किनारे स्थित एक मकान की ओर मुड़ने लगा, पीछे से अंब की ओर आ रही एक कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि कार को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। सभी सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक मोड़ और पीछे से आ रहे वाहन द्वारा समय पर ब्रेक न लगाना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed