{"_id":"660f0a1d13b2ff05d309d567","slug":"two-vehicles-collide-in-bharwai-one-person-seriously-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-121202-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भरवाईं में दो गाड़ियाें की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भरवाईं में दो गाड़ियाें की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
घायल को किया टांडा रेफर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर भरवाईं में शिव मंदिर के नजदीक एक पंजाब नंबर की स्कोर्पियो गाड़ी ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे कार में बैठे दो लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसा बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब हुआ, जब स्कोर्पियो गाड़ी मुबारिकपुर से भरवाईं की तरफ आ रही थी और ऑल्टो कार भरवाईं से किन्नू को जा रही थी।
ऑल्टो कार में सवार राजेश कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह वनरक्षक राकेश कुमार के साथ अपने क्वार्टर किन्नू जा रहा था और खुद गाड़ी को चला रहा था। शिव मंदिर के पास एक स्कोर्पियो ने उनकी कार को टक्कर दे मारी। इससे उनकी कार टक्कर के बाद पैरापिट से टकराकर सड़क पर रुक गई। अगर उक्त स्थान पर पैरापिट न होता तो कार नाले में जा गिरती। गाड़ियों की टक्कर के तुरन्त बाद चिंतपूर्णी पुलिस थाना के एएसआई महिंदर सोनी, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया।
वहीं, पुलिस ने स्कोर्पियो चालक अंकुश चौहान निवासी गांव गुरल तहसील भरवाईं के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। इस सड़क दुर्घटना में पुलिस ने कार में सवार राजेश कुमार निवासी गांव सकोह तह धर्मशाला की शिकायत पर स्कोर्पियों चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि इस सड़क हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे टांडा रेफर किया गया।