{"_id":"69bd9186757a8ae95a058190","slug":"two-theft-cases-solved-in-una-three-accused-arrested-una-news-c-93-1-ssml1048-185460-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Mar 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना के तहत थाना टाहलीवाल पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पहला मामला 14 मार्च 2026 को सामने आया था, जब टाहलीवाल निवासी ओमकार सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोपियों पर शिकायतकर्ता की दुकान से कोल्ड ड्रिंक चोरी करने का आरोप था।
वहीं दूसरा मामला 19 मार्च को दर्ज किया गया जब कलेहड़ा निवासी अभिषेक ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर करीब 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 20 मार्च को कुलविन्द्र सिंह कौशल (32), करणवीर (24) और हरजिन्द्र कुमार (30), सभी निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों को 21 मार्च को अदालत में पेश कर रिमांड की माग की जाएगी ताकि उनसे पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।