फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   TWO SISTERS EAT POISON IN BANGANA UNA CASE FILE

बंगाणा में दो सगी बहनों ने खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
TWO SISTERS EAT POISON IN BANGANA UNA CASE FILE
लठियाणी (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत एक गांव की दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवतियों ने यह कदम शुक्रवार देर रात उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों युवतियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। युवतियों में एक की आयु 15 साल और दूसरी 18 वर्ष की है। थाना बंगाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बंगाणा उपमंडल में स्थित एक गांव की दो सगी बहनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर जब परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत दोनों लड़कियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों लड़कियों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इन लड़कियों ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों व कारणों से खाया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक युवती जमा दो की छात्रा है जबकि दूसरी छात्रा ने जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन दोनों युवतियों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया या आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया पुलिस छानबीन के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
शुक्रवार देर रात से ही परिवार के सदस्य दोनों लड़कियों के साथ पीजीआई चंडीगढ़ में हैं। स्थानीय पुलिस भी किसी परिजन के घर लौटने का इंतजार कर रही है ताकि कारणों का पता लगाया सके।

समाचार लिखे जाने तक एक युवती की हालत में थोड़ा सुधार आया है जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed