{"_id":"6add098091ab84809e0042ab","slug":"two-sacks-of-government-supplied-flour-recovered-from-a-roadside-eatery-dhaba-fir-registered-una-news-c-93-1-una1002-211137-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ढाबे से सरकारी आटे की दो बोरियां बरामद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ढाबे से सरकारी आटे की दो बोरियां बरामद, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 25 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंब के बीजापुर स्थित ढाबे पर मिलीं पीडीएस की दो बोरियां
स्रोत नहीं बता पाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के बीजापुर (कटीहड़ कलां) स्थित एक वैष्णो ढाबे से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सरकारी आटे की दो बोरियां बरामद होने पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों बोरियों में 40-40 किलोग्राम, कुल 80 किलोग्राम आटा था। बोरियों पर सरकारी आपूर्ति अंकित था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और दोनों बोरियों को कब्जे में लेकर फर्द तैयार की। इस दौरान विभाग के निरीक्षक रजनीश कुमार और सोहन लाल, सहकारी सभा बेहड़ जसवां के उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन गुरदीप सिंह तथा सहकारी सभा कुठियाड़ी के सेल्समैन अजय शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए।
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि ढाबा संचालक सरकारी पीडीएस आटे को अपने कब्जे में रखने का संतोषजनक स्रोत नहीं बता पाया। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।