{"_id":"6744695e177dd5e2b3027d3f","slug":"two-players-from-sports-hostel-una-won-medals-in-wrestling-selected-for-national-level-una-news-c-93-1-una1001-139218-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुश्ती में खेल छात्रावास ऊना के दो खिलाड़ियों ने जीते मेडल, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुश्ती में खेल छात्रावास ऊना के दो खिलाड़ियों ने जीते मेडल, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले खिलाडी कोच प्रिंस पठानिया के साथ।स्रोत स्वयं
सुंदरनगर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना के दो खिलाड़ी छाए
पहलवान सुमित ठाकुर ने 79 केजी में गोल्ड तो विशाल ने 70 केजी में सिल्वर मेडल जीता
होनहार खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन से एक बार फिर बढ़ी खेल छात्रावास ऊना की साख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खेल छात्रावास ऊना के पहलवानों ने मैदान के अंदर अपनी प्रतिभा से एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित किया है। मंडी जिला के सुंदरनगर में संपन्न हुई राज्यस्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने अव्वल रहते हुए दो मेडल अपने नाम किए हैं। भार वर्ग 79 किलो ग्राम में खेल छात्रावास ऊना के सुमित ने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। दूसरी ओर 70 किलो भार वर्ग में विशाल ने रजत पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैदान पर अपने दमखम सहित निपुण दाव पेच से सुमित और विशाल ने बंगलूरू कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी चयन पाया है। बंगलूरू में छह से आठ दिसंबर को दोनों खिलाड़ी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी अनूठी छाप छोड़ते दिखाई देंगे। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते खेल छात्रावास ऊना में खुशी की लहर है। सुमित तीसा चंबा व विशाल नैना देवी बिलासपुर जिला से संबंध रखते हैं। दोनों ने ट्रायल के बाद खेल छात्रावास ऊना में चयन पाया है। जबकि, दोनों ने अपनी जीत का श्रेय कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया को दिया है। खेल छात्रावास ऊना में अन्य खेलों के साथ कुश्ती के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण पा रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में सुमित व विशाल भी शामिल है। कुश्ती कोच खेल विभाग ऊना प्रिंस पठानिया ने बताया कि खेल छात्रावास ऊना के सुमित ने गोल्ड व विशाल ने सिल्वर मेडल लेकर राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।