{"_id":"5fe08cb68ebc3e3c93376418","slug":"two-people-caught-with-slip-betting-una-news-sml3551700120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची, दड़ा-सट्टा के साथ दो लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची, दड़ा-सट्टा के साथ दो लोग पकड़े
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने रविवार शाम रायपुर साहोड़ा गांव और ऊना शहर में पुराने बस अड्डे के पास ऊना-हमीरपुर रोड पर सट्टा माफिया के ठिकानों पर छापे मारकर दो लोगों को पर्ची, दड़ा-सट्टा के साथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टे में लगाए 2290 रुपये बरामद किए। पुलिस की अचानक कार्रवाई से सट्टा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस चौकी मैहतपुर के पुलिस कर्मियों ने रविवार शाम गश्त के दौरान रायपुर साहोड़ा में रेलवे फाटक के पास अश्विंद्र सिंह निवासी गांव कलसेड़ा तहसील नंगल जिला रोपड़ के कब्जे से पर्ची, दड़ा-सट्टा और 865 रुपये बरामद किए। इसके अलावा सदर पुलिस ऊना ने रविवार को गश्त के दौरान ऊना हमीरपुर रोड पुराना बस अड्डा के पास मुकेश कुमार निवासी गांव कथेड़ा तहसील नंगल जिला रोपड़ के कब्जे से पर्ची, दड़ा-सट्टा और 1425 रुपये बरामद किए।
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं नशे और सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।