{"_id":"6890c1afe343ea265a05ad3e","slug":"two-parties-fight-over-debris-removal-in-kuthar-kalan-cross-case-registered-una-news-c-93-1-una1002-161378-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठार कलां में मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठार कलां में मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
बारिश से मकान पर मलबा और पेड़ गिरने से काम में लगी जेसीबी को रोका
पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना के कुठार कलां क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़क पर पड़े मलबे को हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना सदर ऊना में शिकायतें दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक महिला ने शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को कुठार कलां में जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान माया देवी, रीतू वाला, सुरेन्द्र कुमार, मदन लाल और मेहर चंद (सभी निवासी कुठार कलां) ने जेसीबी को रोकने की कोशिश की और विवाद शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि सुरेन्द्र कुमार ने उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से उसे अनुचित रूप से छुआ और जब वह वहां से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मदन लाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी वार्ड नंबर एक कुठार कलां ने शिकायत दी है। उसने बताया कि 2 अगस्त को अधिक बारिश के कारण उसके मकान पर मलबा और पेड़ गिर गए थे, जिसे 3 अगस्त को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा था। इस दौरान उसका भाई सुरेन्द्र कुमार मोबाइल से वीडियो बना रहा था, तभी नरेश कुमारी ने उसका फोन गिरा दिया और रमन कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और इलाज के लिए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। एसपी अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।