फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two motorcycles and other items burnt to ashes in a fire at a mechanic's shop

Una News: मेकेनिक की दुकान में आग लगने से दो मोटरसाइकिल और सामान राख

Wed, 14 May 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 14 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles and other items burnt to ashes in a fire at a mechanic's shop
समूर में मैकेनिक की दुकान में आग लगने से चपेट में आई बाइक। स्रोत स्वयं - फोटो : दुर्घटना के बाद रिवई सुनैचा के पास जाम लगाए ग्रामीण व जाम में फंसीं रोडवेज बसें। संवाद
कुटलैहड़ के समूर सोमवार को दिन में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने पीड़ित को 50 हजार रुपये की दी सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना) । कुटलैहड़ के समूर में सोमवार को दिन के समय मेकेनिक जसवंत सिंह की दुकान में अचानक आग लग गई। समूर बाजार के समीप जसवंत सिंह लंबे समय से स्कूटर और मोटरसाइकिल की मरम्मत का कार्य करता था। आग की इस घटना में उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी दो मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इसके अलावा दुकान में मौजूद अन्य उपकरण और स्पेयर पार्ट्स भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पाकर आसपास की दुकानों या घरों तक आग को फैलने से रोका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित जसवंत सिंह से मुलाकात की और उनका ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित को तत्काल राहत प्रदान करते हुए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। यह आश्वासन भी दिया कि प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से दुकान में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित को सरकार की अन्य राहत योजनाओं से भी जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed