फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two lakh deaths are happening every day due to disobedience of traffic rules: Adarsh

ट्रैफिक नियम न मानने पर हर रोज हो रहीं दो लाख मौतें : आदर्श

Sat, 07 Dec 2024 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two lakh deaths are happening every day due to disobedience of traffic rules: Adarsh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के सब इंस्पेक्टर आदर्श बरयाल ने कहा कि दुर्भाग्यवश देशभर में हर रोज दो लाख मौतें यातायात नियमों का पालन न करने की सूरत में हो रही हैं। लापरवाही और नशे में वाहन चलाने से अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए स्कूली बच्चों और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक नियम, नशे समेत साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। छात्रों से आह्वान किया कि 18 साल से कम उम्र में किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। ट्रिपल राइडिंग बिल्कुल न करें। इसके अलावा आस-पड़ोस में अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है तो छात्र उसके बारे में पुलिस को सूचित करें। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। फेक आईडी का चलन बढ़ रहा है। इससे साइबर क्राइम बढ़ रहा है। साथ में साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए पर्सनल डिटेल किसी के साथ शेयर न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
डबल कमाने के चक्कर में ज्यादातर साइबर क्राइम के फ्रॉड बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए 1930 पर संपर्क करें। पाठशाला के प्रिंसिपल ललित मोहन ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में जो भी बच्चों ने सीखा है उसे अपने आचरण में दिखाएं।

इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने से जहां एक ओर युवाओं में सीखने की भावना पैदा होती है, वहीं जागरूक होने से उनका मनोबल भी बढ़ता है। सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा का कहना है कि अमर उजाला के कार्यक्रम से समाज में बदलाव आएगा। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से युवा वर्ग में नए रक्त का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed