{"_id":"689492bcc67180a398063797","slug":"two-kutcha-houses-collapsed-due-to-rain-in-takoli-panchayat-poor-family-homeless-una-news-c-93-1-una1002-161566-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टकोली पंचायत में बारिश से गिरे दो कच्चे मकान, गरीब परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टकोली पंचायत में बारिश से गिरे दो कच्चे मकान, गरीब परिवार बेघर
विज्ञापन
लगातार पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। कहीं भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) तो कहीं कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्राम पंचायत टकोली के दो परिवार इस आपदा के सबसे बड़े पीड़ित बने हैं। टकोली गांव में रहने वाली शीला देवी पत्नी करमचंद और बलबीर सिंह पुत्र फूला सिंह का कच्चा मकान बुधवार रात तेज बारिश के दौरान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। शीला देवी और बलबीर सिंह ने बताया कि उनके पास रहने के लिए अब कोई दूसरा घर नहीं है और अब तक उन्हें सरकार से किसी भी प्रकार की आवासीय सहायता नहीं मिली है। छोटे बच्चों सहित उन्हें खुले आसमान के नीचे रातें गुजारनी पड़ रही हैं। दोनों परिवारों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से शीघ्र आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो इन परिवारों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। ग्राम पंचायत टकोली की प्रधान ममता देवी ने प्रभावित स्थान का निरीक्षण किया और इस संबंध में रिपोर्ट नायब तहसीलदार जोल और हलका पटवारी को भेज दी है। उन्होंने कहा कि ये दोनों अत्यंत निर्धन परिवार हैं, जिनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से फौरी राहत देने और आवास योजना का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की है। नायब तहसीलदार जोल अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जानकारी मिलते ही पटवारी को दोनों परिवारों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही दोनों परिवारों के लिए अस्थायी तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है।