फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two kilometer race organised at DAV Ambota

Una News: डीएवी अंबोटा में करवाई दो किलोमीटर की दौड़

Tue, 14 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Oct 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Two kilometer race organised at DAV Ambota
विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना लक्ष्य
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रन फॉर डीएवी की दो किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। विद्यालय की कक्षा छठी से दसवीं तक के लगभग सौ विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह, जोश और अनुशासन से भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उन्होंने सभी को इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य व एआरओ नमित शर्मा ने बताया कि यह दौड़ केवल शारीरिक फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर छिपी ऊर्जा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का भी परिचायक है। जीवन की प्रत्येक राह में इसी जोश, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना ही सच्ची सफलता है। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीएवी परिवार सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed