{"_id":"60ad39478ebc3e5563719883","slug":"two-killed-by-corona-60-people-infected-una-news-sml371483639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 60 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 60 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में दो कारेेेना संक्रमितों की मौत और 60 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह सभी मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में सामने आए हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
भंगला नंगल क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला ने 23 मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड जांच करवाई थी। इसमें वह कोरोना संक्रमित निकली। महिला को मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह शिफ्ट किया गया। उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं भरवाईं की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला 20 मई को सिविल अस्पताल अंब में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे मेक शिफ्ट अस्पताल पालकवाह शिफ्ट किया गया। मंगलवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 805 सैंपलों की जांच में 60 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लिए गए 77 सैंपलों में से तीन, स्वास्थ्य खंड थानाकलां में लिए 179 सैंपलों में से 10, स्वास्थ्य खंड हरोली में लिए 103 सैंपलों में से दो, स्वास्थ्य खंड गगरेट में लिए 205 सैंपलों में से 16, स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में लिए 75 सैंपलों में से नौ और स्वास्थ्य खंड अंब में लिए गए 156 सैंपलों में से 19 मामले संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट के वार्ड-सात में 11 माह के बच्चे सहित दो, ग्राम पंचायत चुरुडू में 10 और 12 वर्षीय बच्चे, धर्मशाल महंता में 12 वर्षीय बच्ची सहित छह, ग्राम पंचायत धमांदरी में चार, भद्रकाली में तीन, देहलां के वार्ड-तीन में से दो वर्षीय और पांच वर्षीय बच्चियों सहित पांच संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित को डीसीएचसी में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो सके।