फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two injured in road accidents in Bhaira and Basal, case registered

Una News: भैैरा और बसाल में हुए सड़क हादसों में दो घायल, केस दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two injured in road accidents in Bhaira and Basal, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के भैरा और बसाल में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। दोनों हादसों में घायल हुए व्यक्तियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस थाना अंब के तहत भैरा में सड़क क्रॉस कर रही बाइक को कार ने टक्कर मार दी। शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी भैरा ने बताया कि वीरवार रात अपनी स्वीट शॉप के बाहर मौजूद था। एक मोटरसाइकिल अंब की तरफ से भैरा संपर्क मार्ग की ओर क्रॉस करने लगी तो ऊना की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल चालक अरुण कुमार निवासी भैरा घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में प्रेम चंद निवासी लोअर बसाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार रात ऊना की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। कार ने सडक किनारे कच्चे रास्ते में आकर टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत में आरोपों अनुसार बसदेहड़ा निवासी अनुराग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद

01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद

01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed