फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two groups clashed in Malluwal, attacked each other with bricks and iron sticks

Una News: मल्लूवाल में दो गुटों भिड़े, ईंट और लोहे के डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला

Mon, 24 Jun 2024 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 24 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Malluwal, attacked each other with bricks and iron sticks
पुलिस ने नौ के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर तेज की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र के मल्लूवाल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ईंट और लोहे के डंडे से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। पुलिस थाना हरोली में पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर नौ के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमनदीप निवासी वार्ड नंबर छह मल्लूवाल ने बताया कि शनिवार शाम को चचेरे भाई निखिल के साथ गोंदपुर बैली में भजन के साथ शादी समारोह में टैंट लगाने गए हुए थे। काम खत्म करने के बाद भजना हमें स्कूटर पर छोड़ने के लिए घर आ रहे थे। रात्रि के समय लालूवाल-पोलियां सड़क पर पोल्ट्री फार्म के समीप उतर गए। जहां पर पहले से मौजूद कुशल, बलजीत, जतिन, छमू और बहादुर सहित एक अन्य लडक़े ने हमारा रास्ता रोक कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ भी मारे। जब पूरी बात घर पर बताई, तो परिजन बात करने के लिए युवकों के पास जाने लगे। रास्ते में बलजीत व उसके साथी मिल गए, जिन्होंने ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान सभी ने पारिवारिक सदस्यों से भी मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं, बलजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर छह मल्लूवाल ने बताया कि शनिवार रात्रि को अपने काम के बाद बाइक पर घर आ रहा था। लालूवाल से पोलियांबीत मार्ग पर गांव के दो लडक़े अमनदीप व निखिल एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े थे। दोनो के साथ खड़े तीसरे आदमी भजन सिंह निवासी भडियारा ने मुझे गाली निकाल दी, जब गाली निकालने का कारण पूछा, तो भजन सिंह, अमनदीप और निखिल ने मारपीट की। इतना ही नहीं अमनदीप ने रास्ता रोक थप्पड़ भी मारा। इसके बाद घर आ रहा था, तो अमनदीप, अपने दोनो भाइयों रमनदीप व गगनदीप और अपने पिता के साथ आया और लोहे के डंडे से हमला कर दिया। उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed