फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two factions clashed at Tahliwal Chowk

टाहलीवाल चौक पर भिड़े दो गुट

Fri, 11 Jun 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two factions clashed at Tahliwal Chowk
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल मुख्य चौक शुक्रवार दोपहर को दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। मामला गरमाने पर दोनों पक्षों ने लाठी डंडे भी निकाल लिए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों गुटों को काबू करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल मुख्य चौक पर शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

कार में सवार युवक ट्रक चालक से भिड़ गए। युवाओं ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। ट्रक चालक स्थानीय होने पर उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई और टाहलीवाल चौक पर लोगों को जमावड़ा लग गया। मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों गुट एक दूसरे पुलिस के सामने भी हाथापाई करते रहे। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद दोनों गुटों को पुलिस ने काबू किया।
विज्ञापन

घटना में चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लग्जरी वाहन एक नशा मुक्ति केंद्र से संबंधित है। एसएचओ हरोली मनोज कौंडल ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed