Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two cunning thieves arrested from Amritsar in a case of broad-daylight theft.

Una News: दिनदहाड़े चोरी के मामले में दो शातिर चोर अमृतसर से गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two cunning thieves arrested from Amritsar in a case of broad-daylight theft.
टाहलीवाल/ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काकू, निवासी गांव भलाण, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब तथा परमवीर उर्फ अंकू, निवासी गांव सहजोवाल, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर टाहलीवाल क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को अमृतसर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। चोरी हुए सामान की बरामदगी, वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड सहित सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed