फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two cars collide in Pakka Paroh, seven injured

Una News: पक्का परोह में दो कारों के बीच टक्कर, सात घायल

Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide in Pakka Paroh, seven injured
पक्का परोह में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।स्वयं
दो घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन


चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए लौट रहे थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पक्का परोह क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं। दोनों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद अंब-ऊना मार्ग पर पक्का परोह में हादसा हुआ है। चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए लौट रही श्रद्धालुओं की कार अंब की तरफ आ रही कार से आमने-सामने टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रधान ग्राम पंचायत घंघरेट वीरेंद्र कुमार, सोहम शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार निवासी अंब, दर्शन पिलानी पुत्र मनोहर लाल, निवासी बी-14/3, सेक्टर रोहिणी दिल्ली, नीरू पिलानी पत्नी दर्शन पिलानी, मोहित गुप्ता पुत्र प्रदीप, हर्षित पुत्र मोहित गुप्ता निवासी जी-99, फ़्लैट नंबर -6 दीप विहार रोहिणी दिल्ली घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र शर्मा और राजकुमार को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। अंब अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed