फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two brothers from Bhanjal Lower won medals in Inter College Boxing

Una News: इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में भंजाल लोअर के दो भाइयों ने जीते पदक

Sat, 01 Nov 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Two brothers from Bhanjal Lower won medals in Inter College Boxing
सेवानिवृत्त दादा बोले- परिवार का ही नहीं बल्कि बेटों ने क्षेत्र का भी मान बढ़ाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। एचपीयू की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऊना जिले के भंजाल लोअर के दो चचेरे भाइयों ने पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डिग्री कॉलेज में 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में गांव भंजाल लोअर और ऊना कॉलेज में पढ़ाई कर रहे आर्यन कुमार ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जबकि अंब कॉलेज में पढ़ाई कर रहे साहिल कुमार ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों ताया-चाचा के बेटे हैं। पदक लेकर घर पहुंचे दोनों खिलाड़ियों के दादा सूबेदार (सेवानिवृत्त) लेख राज ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह हमारे परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। दोनों बेटों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह सफलता हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों ने इसका श्रेय सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबली में कोच राजेश शर्मा और सरोज शर्मा को दिया है। कोच राजेश शर्मा ने कहा कि आर्यन और साहिल दोनों में बॉक्सिंग के प्रति काफी जुनून है। आने वाले समय में यह खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक बिखेरेंगे। अब इन्हें स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक सशक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed