फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two bodies found under suspicious circumstances in Una district, sensation spread

ऊना जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिले, सनसनी फैली

Mon, 21 Feb 2022 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found under suspicious circumstances in Una district, sensation spread
गगरेट/बंगाणा (ऊना)। जिले में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिले हैं। गगरेट में हरियाणा का एक युवक व बौल में कांगड़ा के एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण साफ होंगे।
विज्ञापन

गगरेट उपतहसील कार्यालय के नजदीक सोमवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में एक 31 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी। फौरी तौर पर पुलिस यह मान कर चल रही है कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से ही उसकी जान गई है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रवेश कुमार पुत्र जय भगवान निवासी ककराला गुजराल जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उप तहसील कार्यालय गगरेट के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का किसी ने शव देखा। इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौका पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसके मुंह से झाग निकली हुई थी। पुलिस ने जब मृतक के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि प्रवेश कुमार शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वह घर से बिना बताए ही निकल आया और गगरेट पहुंच गया। युवक ने अंतिम बार अपने मोबाइल से वीडियो काल भी की है। मृतक के परिजन भी पुलिस की सूचना पर गगरेट पहुंच गए हैं। उन्होंने भी प्रवेश की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपमंडल बंगाणा के गांव बौल में सोमवार को जल शक्ति विभाग के पुल के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय ग्रामीण इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति तीन-चार दिनों से इसी क्षेत्र में घूम रहा था और रात को रेन शेल्टर में सोता था। रेन शेल्टर में ही उक्त व्यक्ति का बैग भी बरामद किया गया है।

बैग में व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है। जिस पर उसका नाम दिनेश कुमार पुत्र कमल देव गांव वडुखर तहसील इंदौरा कांगड़ा के रूप में अंकित है। प्रथम दृष्टि में पुलिस मान रही है कि नशे की हालत में व्यक्ति नीचे गिर गया। जिससे, उसकी मौत होने की आशंका है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed