फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two arrested with Chitta in Bhadsali, were bringing intoxicants from Hoshiarpur

Una News: भदसाली में चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार, होशियारपुर से ला रहे थे नशीला पदार्थ

Mon, 11 Nov 2024 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with Chitta in Bhadsali, were bringing intoxicants from Hoshiarpur
ऊना। हरोली क्षेत्र के भदसाली गांव में पुलिस ने शनिवार रात चिट्टा की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से ऊना की ओर एक पिकअप वाहन में दो युवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर हरोली पुलिस ने पंडोगा गांव के एक्साइज बैरियर के पास नाका लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 9:30 बजे पिकअप वाहन वहां पहुंचा तो उसको रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी की कंडक्टर सीट के नीचे छिपाकर रखा पॉलिथीन का एक पैकेट बरामद हुआ। वजन करने पर पैकेट में 40.91 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने वाहन में सवार रिक्की कुमार (24) निवासी कुरियाला, तहसील ऊना और सागर पुरी (32) निवासी मसीहत वाली गली, ऊना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही चिट्टा लाने के लिए इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में 120 ग्राम चिट्टा पकड़ा
जिला पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चिट्टा की 120 ग्राम की खेप पकड़ी है। इसमें बीते मंगलवार को गगरेट में 30 ग्राम नशे की खेप के साथ मंडी निवासी दो युवक काबू किए थे। इसके बाद शुक्रवार को भी 50 ग्राम हेरोइन के साथ गगरेट में होशियारपुर का तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी बीच शनिवार देर शाम हरोली पुलिस ने भदसाली में 40 ग्राम हेरोइन के साथ ऊना के दो युवक पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed