{"_id":"6773eda41211d4c30508b1dd","slug":"two-arrested-in-wild-boar-hunting-case-una-news-c-93-1-ssml1047-142350-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जंगली सुअर के शिकार मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जंगली सुअर के शिकार मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। तलवाड़ा गांव में 24 दिसंबर की रात जंगली सुअर का शिकार करने के चार कथित आरोपियों में से जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में कुल दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और दो की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस बात की पुष्टि करते हुए रेंज अधिकारी नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की दिशा-निर्देशों के तहत दो टीमों का गठन किया गया था। इसके अलावा पुलिस की भी सहायता ली जा रही थी। इसी दौरान विभाग की एक टीम को गुप्तचरों से जानकारी मिली कि शिकार की वारदात में शामिल एक कथित आरोपी लाडी सिंह अपने घर में ही मौजूद है। इस पर विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। रेंज अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार लाडी सिंह ने माना कि उस रात कुल चार लोग इस वारदात में शामिल थे लेकिन गोली किसी दूसरे ने चलाई थी। वह तो मात्र उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लाडी सिंह ने यह भी माना कि उस रात सुअर का शिकार किया गया था।
रेंज अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार जुझार सिंह व लाड़ी सिंह को अदालत में पेश किया, जहां दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। कहा कि इस वारदात में जुझार सिंह जो गाड़ी चला रहा था, उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद कर ली है।