फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused in Gaggi murder case brought to Una on production warrant

Una News: गग्गी हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाया

Wed, 03 Sep 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Gaggi murder case brought to Una on production warrant
ऊना कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच राजीव कौशल उर्फ गग्गू को पेशी के ले जाते हुए पुलिस जवान।संवाद
दोनों आरोपियों को किया अदालत में पेश, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

रिमांड के दौरान दोनों से होगी कड़ी पूछताछ़
आरोपी राजीव कौशल उर्फ गुग्गू पहले से ही फिरोजपुर जेल में था बंद
दूसरा आरोपी हाल ही में पकड़ा, पुलिस ने दोनों का करवाया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल (ख्वाजा) में दिनदहाड़े हुए राकेश कुमार उर्फ गग्गी हत्याकांड मामले में ऊना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों में राजीव कौशल उर्फ गुग्गू निवासी देहलां (ऊना) शामिल है, जो पहले से ही फिरोजपुर जेल में बंद था। वहीं दूसरा आरोपी हाल ही में पंजाब पुलिस की ओर से खरड़ (मोहाली) से पकड़ा गया था। दोनों को ऊना लाने के बाद मेडिकल करवाया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान उनसे कड़ी पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब पुलिस ने खरड़ से गैंगस्टर विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद हुए थे। इस गिरफ्तारी के बाद गग्गी हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी। पूछताछ के दौरान विपिन ने इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की और फिरोजपुर जेल में बंद एक अन्य आरोपी का नाम भी उजागर किया। 27 जून को बसाल (ख्वाजा) में एक सैलून पर बाल कटवाने पहुंचे राकेश कुमार उर्फ गग्गी की दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अब पूछताछ में इस बात का पता लगाने की कोशिश करेगी कि हत्या की साजिश किसने रची, हमले में इस्तेमाल हथियार कहां से आए और इसमें किन-किन लोगों ने सहयोग किया। एसपी अमित यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब से दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाया गया है और दोनों को 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

ऊना कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच राजीव कौशल उर्फ गग्गू को पेशी के ले जाते हुए पुलिस जवान।संवाद

ऊना कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच राजीव कौशल उर्फ गग्गू को पेशी के ले जाते हुए पुलिस जवान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed