फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused arrested with Chitta in Laluwal

Una News: लालूवाल में चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with Chitta in Laluwal
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत लालूवाल में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईयू) की ओर से देर रात की गई कार्रवाई में 31.60 ग्राम हेरोइन की खेप सहित पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी कमल कुमार (30) निवासी प्रीत नगर हंबेवाल, राहुल धीमान (30) निवासी प्रताप नगर मेदा माजरा तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब काबू किए गए हैं। जिन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। बुधवार को दोबारा आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ऊना 25 जनवरी को देर रात नशा तस्करों व अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो नंगल निवासी युवक, जोकि चिट्टा तस्करी करते हैं, वे पंजाब की ओर से नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता पाकर एसआईयू टीम ने लालूवाल में नाकाबंदी की। कुछ समय बाद दो कार सवार वहां पहुंचे। जिनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को उन पर शक हुआ। कार की तलाशी लेने पर एक पॉलिथीन में चिट्टा रखा हुआ पाया गया। जिसका वजन 31.60 ग्राम पाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है। उनके साथ जुड़े रैकेट के बारे पुख्ता सबूत हासिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed