{"_id":"6ac54a943d9892ee540ea957","slug":"two-accused-arrested-with-1454-grams-of-heroin-una-news-c-93-1-una1002-208749-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 14.54 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 14.54 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब थाना पुलिस ने कैलाश नगर नकड़ोह में कार्रवाई करते हुए कुल 14.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी ने कार भगाकर पुलिस टीम पर हमला करने और भागने का भी प्रयास किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अंब थाना पुलिस टीम ने नकड़ोह में नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बिना नंबर की बाइक सवार अर्जुन सिंह निवासी नकड़ोह को तलाशी के लिए रोका। बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही अपने पास रखी एक पन्नी सड़क पर फेंक दी। पुलिस ने जब पन्नी की जांच की तो उसमें से 5.77 ग्राम चिट्टा मिला। उसी समय पुलिस की नजर पास ही खड़ी बिना नंबर (अप्लाई फॉर) कार पर पड़ी, जिसमें देवनगर गगरेट निवासी जसकीरत सिंह बैठा था। जांच में सामने आया कि अर्जुन सिंह इसी कार सवार को नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने आया था। जब अंब थाना प्रभारी ने कार सवार को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने गाड़ी तेजी से भगाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी कुछ दूरी तक गाड़ी के साथ घिसटते चले गए, जिससे उनके घुटने और बाजू में चोटें आईं। इसके बावजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार सवार को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपी अर्जुन सिंह के घर पर छापा मारा, जहां एक कमरे की तलाशी लेने पर 8.77 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन