{"_id":"6814ad5ba6dd6476e50d03d4","slug":"tutdu-una-bus-service-restored-people-heaved-a-sigh-of-relief-una-news-c-93-1-una1002-152844-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तुतड़ू-ऊना बस सेवा बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तुतड़ू-ऊना बस सेवा बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
Sat, 03 May 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 May 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
तुतड़ू-ऊना रूट पर रवाना होती एचआरटीसी बस। -स्रोत ः जागरूक पाठक
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत तुतड़ू-ऊना रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुक्रवार को चार दिन बाद बहाल हो गई। इससे स्थानीय लोगों खासकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
इस रूट की बस चार दिन तक बंद होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। खासकर बेटियों को जंगल वाले क्षेत्रों से स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया था। इस रूट पर नलवाड़ी, तलमेहड़ा और जोल जैसे इलाके पड़ते हैं, जहां वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है।
बस सेवा शुरू होने से बच्चे फिर से समय पर स्कूल पहुंच पाए। हालांकि अधिकतर अभिभावकों को इसकी जानकारी न होने के चलते कुछ ने बच्चों को खुद ही स्कूल छोड़ा। समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को बस तय समय पर पहुंची तो अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अभिभावकों अशोक ठाकुर, रवि ठाकुर, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा, अजय शर्मा और विनय भारद्वाज ने बस सेवा बहाल करने के लिए अमर उजाला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व परिवहन विभाग का आभार जताया। साथ ही आग्रह किया कि इस रूट की बस को मेलों या अन्य रूटों पर न भेजा जाए, ताकि बच्चों को निरंतर सुविधा मिलती रहे।