फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck union accuses Bhanjal of not complying with the agreement

Una News: ट्रक यूनियन भंजाल पर समझौते का पालन न करने का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Truck union accuses Bhanjal of not complying with the agreement
अंब (ऊना)। शिवालिक ट्रक यूनियन अंब ने जय शंकर ट्रक यूनियन भंजाल पर एक निजी कंपनी से माल ढुलाई मामले में समझौते का पालन न करने की बात कही है। शिवालिक ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने हरदेव सिंह सचिव शिवालिक ट्रक यूनियन अंब के माध्यम से थाना प्रभारी अंब को एक शिकायत पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि मुबारिकपुर में स्थित लिवगॉर्ड फैक्ट्री के माल की ढुलाई को लेकर शिवालिक ट्रक यूनियन अंब और जय शंकर ट्रक यूनियन भंजाल के बीच एक राजीनामा दिनांक तीन अगस्त 2024 को जिलाधीश ऊना के आदेश अनुसार किया गया। दोनों यूनियनों को आधा-आधा माल ढुलाई के लिए बाध्य किया था और दो यूनियनों से बराबर ट्रक माल की ढुलाई करेंगे और कुछ समय तक यह राजीनामा शांतिपूर्ण चलता रहा है। अब कुछ ट्रक ऑपरेटर ऐसा राजीनामा मानने से इंकार कर रहे हैं। जिस कारण विवाद उपज रहा और कोई गंभीर समस्या पैदा हो सकती हैं। इसलिए इस में समय रहते हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed