{"_id":"5907399b4f1c1b2165441e8d","slug":"truck-hitted-with-treee-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया ट्रक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराया ट्रक, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Mon, 01 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल हरोली के घालुवाल में सर्फ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मजिंद्र सिंह निवासी देहलां होशियारपुर से ट्रक में सर्फ लेकर ऊना की ओर जा रहा था कि घालुवाल में उसका ट्रक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह (26) निवासी गांव कांटे तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन