फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   'Youth Connect' program to be held at NIT on National Sports Day.

Una News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम

Tue, 25 Aug 2026 04:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Aug 2026 04:08 AM IST
विज्ञापन
'Youth Connect' program to be held at NIT on National Sports Day.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, जिला हमीरपुर की ओर से 27 अगस्त को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में युवा कनेक्ट कार्यक्रम करवाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, खेल विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को मनाया जाता है।
इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में 27 अगस्त को युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण के व्यापक संदेश के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा। देशभर में करीब 1600 स्थानों पर आठ लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर में भी युवा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय युवा संवाद आयोजित होगा। इसमें माय भारत स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि युवाओं के साथ संवाद करेंगे। युवाओं को अपने विचार, सुझाव, आकांक्षाएं और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। र्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। युवाओं से प्राप्त सुझावों को भी संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा। मेरा युवा भारत, जिला हमीरपुर ने जिले के युवाओं से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed