{"_id":"6a8c9381422829609500ae07","slug":"labourer-attacked-with-a-sickle-at-poobowal-pond-una-news-c-93-1-una1002-203499-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पूबोवाल तालाब में मजदूर पर दराट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पूबोवाल तालाब में मजदूर पर दराट से हमला
Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलैहड़ (ऊना)। पूबोवाल तालाब में रविवार शाम सफाई का काम कर रहे एक मजदूर पर दो बाइक सवार युवकों ने दराट से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मजदूर का मोबाइल फोन और नकदी लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर पूबोवाल तालाब में सफाई कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और फोन और पैसे चुरा लिए। तालाब की सफाई करवा रहा मजदूर जब आरोपियों को रोकने लगा तो उस पर दराट से हमला कर दिया। हमले में मजदूर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। वारदात से पूबोवाल तालाब में सैर करने आने वाले लोगों में भी डर का माहौल है। तालाब क्षेत्र में शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन