{"_id":"6a8c932f1e82c639c00dce68","slug":"emphasized-the-timely-completion-of-development-works-una-news-c-93-1-una1026-203426-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विकास कार्यों को समय पर पूरा करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विकास कार्यों को समय पर पूरा करने पर दिया बल
Tue, 25 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के लिए सोमवार को विकास खंड मुख्यालय बंगाणा में खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में समस्त पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया तथा अपने-अपने कार्यों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, लंबित कार्यों तथा निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा ने संबंधित कर्मचारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश जारी किए।