{"_id":"624f307e902362472c4c08a2","slug":"truck-drivers-arrested-with-opium-leaf-powder-in-una-una-news-sml405005524","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में ट्रक से पकड़ी एक क्विंटल चूरा-पोस्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में ट्रक से पकड़ी एक क्विंटल चूरा-पोस्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर गांव में एक ट्रक से एक क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान ट्रक चालक फुमन सिंह निवासी कांटे तहसील हरोली और साथ बैठे व्यक्ति हरजीत सिंह निवासी भदौड़ी तहसील हरोली के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को थाना सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक चालक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामपुर गांव में नाकाबंदी की।
शक होने पर एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से करीब एक क्विंटल तीन किलो 400 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) और 95 किलो पोस्त दाना बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक सवार राजस्थान से आ रहे थे और नशे की खेप लाने के लिए उन्होंने ट्रक में एक नकली तेल की टंकी बनवाई थी। उस टंकी की जब जांच की गई तो अलग-अलग लिफाफों में पैक किए गए नशीले पदार्थ की करीब एक क्विंटल खेप बरामद हुई।
पुलिस आरोपियों से यह जानने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होनी थी। एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कहा कि मामले की जांच जारी है।