फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Departments must keep records related to audit paragraphs in order: Jatin Lal

ऑडिट पैराग्राफ से जुड़े रिकॉर्ड दुरुस्त रखें विभाग : जतिन लाल

Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Departments must keep records related to audit paragraphs in order: Jatin Lal
ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की समीक्षा से पहले उपायुक्त जतिन लाल ने संबंधित विभागों को ऑडिट पैराग्राफ से जुड़े रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अद्यतन आंकड़ों, रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार रहें, ताकि समीक्षा के दौरान मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से प्रस्तुत की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आने वाले संस्थानों से संबंधित ऑडिट पैराग्राफ की जानकारी पूरी और व्यवस्थित होनी चाहिए। रिपोर्ट निर्धारित फॉन्ट और आकार में तैयार की जाए और उसमें सभी जरूरी विवरण शामिल किए जाएं। इससे समिति के समक्ष संबंधित मामलों की समीक्षा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
इसमें राज्य लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आने वाले संस्थानों के ऑडिट पैराग्राफ के साथ पिछले तीन वर्षों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पंचायतीराज और शहरी विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले निकायों से संबंधित सीएजी ऑडिट पैराग्राफ भी चर्चा के दायरे में रहेंगे।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक के लिए सुबह साढ़े नौ बजे जिला परिषद हॉल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed