फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck driver and operator of Haroli died in an accident on Delhi-Mumbai Expressway

Una News: दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेस वे पर हादसे में हरोली के ट्रक चालक व परिचालक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and operator of Haroli died in an accident on Delhi-Mumbai Expressway
रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े बड़े ट्रक से तेज रफ्तार में टकराया ट्रक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में जिला के हरोली क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब हिमाचल नंबर का कैंटर केले लोड कर दिल्ली की ओर आ रहा था। हरियाणा में पिनगवां थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बड़े ट्रक (डीएलटी) से टकरा गया। मृतकों की पहचान ड्राइवर गुरदयाल और कंडक्टर अंशुल जोशी निवासी हरोली ऊना के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे हुआ लेकिन शवों की पहचान नहीं होने से पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया था। हादसे के बाद लोगों ने दोनों मृतकों की जेब से पैसों के साथ उनके दस्तावेज भी निकाल लिए। इससे पुलिस को दोनों की शिनाख्त करने में दिक्कत आई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने और कैंटर की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि चालक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने किसी तरह से दोनों के शवों को केबिन ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बताया जा रहा कि सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की तो मृतकों की जेब से पैसों के साथ उनके कागजात आदि भी गायब पाए गए। इसके बाद ट्रांसपोर्टर के माध्यम से परिजनों को सूचना पहुंचाई गई है। सोमवार की सुबह दोनों के परिजन पिनगवां थाना में पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हरोली क्षेत्र निवासी दो लोगों की हादसे में मौत की सूचना है। हादसा स्थल जिस थाने के अंतर्गत आता है, वहां की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed