फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Triple IT did affection meeting program with Kendriya Vidyalaya

Una News: ट्रिपल आईटी ने केंद्रीय विद्यालय के साथ किया स्नेह मिलन कार्यक्रम

Sat, 11 May 2024 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 May 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Triple IT did affection meeting program with Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय वि‌द्यालय सलोह में ट्रिपल आईटी सलोह के स्टाफ को पेंटिंग भेंट करती छात्रा। स्रोत संस्था
ऊना। केंद्रीय विद्यालय सलोह में ट्रिपल आईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना) के स्टाफ ने केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ के साथ स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने ट्रिपल आईटी के सभी स्टाफ सदस्यों का स्नेह मिलन कार्यक्रम में स्वागत कार्ड के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा पुस्तकालय सभागार में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्वागत गीत, समूह गीत आदि प्रमुख रहे। विद्यालय की प्राचार्या नीलम गुलेरिया की ओर आए हुए मुख्य अतिथि निदेशक ट्रिपल आईटी मनीष गौर व कुलसचिव गौरव टंडन का हरित एवं औपचारिक स्वागत किया गया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने आपसी मेल मिलाप के साथ हर कार्य में आपसी सहयोग एवं सहायता के साथ दोनों संस्थाओं को उच्च स्तर पर पहुंचने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि निर्देशक मनीष गौर ने केन्द्रीय विद्यालय सलोह के बच्चों को अभियंता सेवाओं के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संस्थान के छात्र एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed