फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Triennial elections of Spokesperson Association District Una on May 10

Una News: प्रवक्ता संघ जिला ऊना के त्रिवार्षिक चुनाव 10 मई को

Tue, 22 Apr 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Triennial elections of Spokesperson Association District Una on May 10
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान
विज्ञापन

ऊना। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना के महासचिव शशि सैनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रवक्ता संघ जिला ऊना के त्रिवार्षिक चुनाव 10 मई 2025 को थानाकलां में होने निश्चित हुए। इसी संदर्भ में सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान को सरल बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी ने हर ब्लॉक में तीन से चार कमेटी बनाई हैं। हर ब्लॉक में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। महासचिव शशि सैनी ने बताया कि 70–80 प्रतिशत पाठशालाओं में सदस्यता पूरी हो चुकी और कुछ ही दिनों में सदस्यता अभियान पूर्ण हो जाएगा। सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए सभी प्रवक्ता साथियों का राज्य चेयरमैन विनोद बनायाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव पराशर, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कौंडल, वित्त सचिव अजय आहलुवालिया, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव, पवन डडवाल सहित अन्य ने धन्यवाद किया। महासचिव ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद लोकतांत्रिक तरीके से यूनिट लेवल का चुनाव होगा और एक ही पाठशाला के प्रवक्ता अपने में से ही चुनाव के माध्यम से यूनिट लेवल के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी और डेलीगेट्स चुनेंगे। उसके बाद पूरी लोकतांत्रिक विधि दोबारा जिला के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed