फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tricolor lights will be seen on the pillars of the National Highway

Una News: राष्ट्रीय राजमार्ग के खंभों पर नजर आएंगी तिरंगा लाइटें

Tue, 04 Mar 2025 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Tricolor lights will be seen on the pillars of the National Highway
नगर निगम ने सजावटी उपायों को अपनाने की बनाई योजना
विज्ञापन

नगर निगम ऊना को सजाने-संवारने में आगे आएं निजी समूह : गुर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए निजी समूहों और औद्योगिक इकाइयों से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत चौक-चौराहों, खंभों की सुंदर लाइटिंग और साज-सज्जा में उद्योग, संगठन और निजी समूह अपना योगदान दें, ताकि ऊना नगर निगम क्षेत्र की सुंदरता एक मिसाल बन सके। गुर्जर ने कहा कि नगर निगम ऊना सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा उसे आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पोल्स पर तिरंगा लाइटिंग और अन्य सजावटी उपायों को अपनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जन सहयोग की आवश्यकता है। विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों से इस प्रयास में योगदान देने की अपेक्षा है। नगर निगम में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों के सुधार, जल निकासी इत्यादि के कई महत्वपूर्ण कार्य जोरों से किए जा रहे हैं। शहर में पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम अब चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों को और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

सहयोग के लिए यहां करें संपर्क
जो भी उद्योग, संगठन या निजी समूह इस पहल में भाग लेना चाहते हैं, वे नगर निगम आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक पक्ष अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय दूरभाष नंबर 01975-225188 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed