फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trials to select state team for ST Games-2026 on 19th

Una News: एसटी गेम्स-2026 के लिए राज्य टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 को

Wed, 14 Jan 2026 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Trials to select state team for ST Games-2026 on 19th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया एसटी गेम्स-2026 के लिए विभिन्न खेलों में राज्य टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 जनवरी को ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स में कुश्ती, हॉकी, फुटबाल, स्विमिंग, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग खेलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान अनुसूचित जनजाति (एसटी) खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। ट्रायल में भाग लेने के लिए आवश्यक है कि खिलाड़ी के पास हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड प्रमाण पत्र और एसटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, ताकि योग्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। चयनित खिलाड़ी फरवरी 2026 में छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया एसटी गेम्स-2026 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को 19 जनवरी को सुबह 8 बजे इंदिरा स्टेडियम, ऊना में रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रिंस पठानिया 9816872218, आशीष कुमार 7018508117, राकेश कुमार 8894953699 के नंबर पर संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed