{"_id":"6a68fc5f2e9bcbfb39017fe5","slug":"tree-felling-begins-at-bulk-drug-park-after-fca-approval-una-news-r-399-1-sml1019-503199-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एफसीए की मंजूरी के बाद बल्क ड्रग पार्क में पेड़ कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एफसीए की मंजूरी के बाद बल्क ड्रग पार्क में पेड़ कटान शुरू
Wed, 29 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना।
जिले के हरोली क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क (बीडीपी) परियोजना के लिए मंगलवार से पेड़ कटान का कार्य शुरू हो गया। वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने पहले चरण में चिह्नित पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। इससे परियोजना के भूमि विकास कार्य को अब गति मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में करीब 21 हजार पेड़ों की कटाई की जाएगी। वन विभाग की टीम ने निर्धारित क्षेत्र में मशीनरी और कर्मचारियों के साथ कार्य शुरू कर दिया है। पेड़ कटान का कार्य पूरा होने के बाद बीडीपी में भूमि समतल करने के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। परियोजना के लिए भूमि समतलीकरण का अधिकांश कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब वन भूमि से जुड़े हिस्से में एफसीए की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण गतिविधियों का रास्ता साफ हो गया है।
इसे लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बीते सोमवार को ऊना दौरे के दौरान उद्योग विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेड़ कटान को लेकर चर्चा भी की है। हरोली में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क 1405 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
सरकार का लक्ष्य वर्ष के अंत तक परियोजना के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करना है ताकि अगले चरण में उद्योगों को भूखंड आवंटित किए जा सकें। इसे लेकर अधिकारियाें के साथ चर्चा की है।
-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री