फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transparency is necessary in BPL selection, eligible people should not be ignored: SDM

बीपीएल चयन में पारदर्शिता जरूरी पात्र की अनदेखी न हो : एसडीएम

Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transparency is necessary in BPL selection, eligible people should not be ignored: SDM
ऊना। बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन को लेकर डीआरडीए हॉल ऊना में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होनी चाहिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा ताकि कोई पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत बीपीएल चयन की प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। इच्छुक पात्र व्यक्ति पंचायत सचिव के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी आवेदनों का सत्यापन उपमंडल स्तरीय समिति द्वारा 25 जून तक किया जाएगा। इसके बाद तैयार की गई सूची पंचायत के नोटिस बोर्ड पर जनसूचना के लिए प्रदर्शित की जाएगी और जुलाई में आयोजित ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपमंडल क्षेत्र ऊना के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, पंचायत सचिव, संबंधित पटवारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed